लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अवसर पर जिला परिवहन विभाग और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय गिरिवर स्कूल के मैदान में सड़क सुरक्षा से संबंधित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार सड़क सरक्षा जागरूकता अभियान चलाती और इस अभियान का पलामू की जनता पर बड़ा ही सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।

इस टीम के कार्यों से प्रभावित होकर जिला परिवहन विभाग ने इनके सदस्यों के साथ मिलकर आज यह सफल आयोजन किया। बतौर मुख्य अतिथि ट्रैफिक प्रभारी शमाल अहमद मौजूद थे। शमाल अहमद, संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा और गिरिवर स्कूल के प्राचार्य नीरज कुमार द्विवेदी ने मिलकर प्रतिभागियों के बाद पुरस्कार वितरण किया।

वहीं टीम वरदान के मन्नत सिंह बग्गा,राखी सोनी ,फरहा नाज, विवेक वर्मा और शुभम बिहारी ने आर्ट टीचर आकांक्षा मैम के साथ मिलकर रंगोली बना रहे बच्चों को गाइड किया। परिवहन विभाग के अली जी इस कार्यक्रम में काफी सक्रिय रहे और इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *