लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: मंगलवार को नीलगाय से टकराकर अनियंत्रित होकर एक टेंपों पलट गई। जिससे चालक समेत 8 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को एमएमसीएच भेजा गया। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बरह मोरिया गांव के बरसैता टोला में घटी। दरअसल सवारी से भरी एक टेंपो डालटनगंज से यात्रियों को लेकर नावाजयपुर की ओर जा रहा था।

इसी बीच बरसैता टोला में नीलगाय को बचाने में टेम्पो पलट गया। गंभीर रूप से जख्मी चार यात्रियों को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भेजा गया, जबकि चार का स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया। घायलों में महिला होमगार्ड जवान नेहा कुमारी और काजल कुमारी, महेश कुमार, चालक मुकेश कुमार समेत अन्य शामिल हैं।

बताते चलें कि नेहा कुमारी और काजल कुमारी दोनों होमगार्ड के जवान हैं। दोनों ट्रेनिंग करने के बाद मेदिनीनगर कमान के लिए आए हुए थे। नेहा कुमारी राजहरा की रहने वाली है, जबकि काजल कुमारी चुरादोहर की रहने वाली है। वहीं अन्य घायल नावाजयपुर निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *