लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: शनिवार को झारखंड की लेडी सिंघम आईपीएस अधिकारी पलामू एसपी रीष्मा रमेशन को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सम्मानित किया। दरअसल, लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पदाधिकारी को शनिवार को रांची में सम्मानित किया जा रहा था। इसी कड़ी में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पलामू एसपी को भी सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि पूरे राज्य में रीष्मा रमेशन इकलौती ऐसी एसपी हैं, जिन्हें विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए समानित किया गया है। बताते चलें कि केरल निवासी रमेशन 2020 से कैडर बदलने के बाद झारखंड में तैनात हैं। मौके पर एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि यह केवल उनका नहीं वरन पूरी पलामू टीम का सम्मान है। पलामू पुलिस के एक-एक जवान और अधिकारियों ने चुनाव के दौरान कड़ी मेहनत की है।

जिसकी बदौलत लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। पलामू का इलाका अति नक्सल प्रभावित माना जाता रहा है। तीन दशक में यह पहली बार (2024) हुआ है कि लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। पलामू लोकसभा छत्तीसगढ़ एवं बिहार से सटा हुआ है। पलामू के इलाके में पांच विधानसभा सीट हैं, सभी विधानसभा सीट अति नक्सल प्रभावित माना जाता है। बता दें कि 2019 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव तक भी नक्सली हिंसा का मामला सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *