लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: शनिवार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लातेहार अनुमंडल एवं महुआडांड़ अनुमंडल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुमंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया। 74- लातेहार विधानसभा अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ लालमणि देवी, सुधावती देवी, बिनीता देवी, सुनीता देवी, मनिता कुमारी को लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

73- मनिका विधानसभा अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ तेरेसा लकड़ा, पूर्णिमा नगेसिया, लूसिया डांगा को महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी बिपिन कुमार दुबे के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *