लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: सोमवार देर रात ग्रामीणों ने झारखंड जन संघर्ष जन मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो को पीट-पीट कर मार डाला। घटना जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के बारी पंचायत में घटी है। जहां ग्रामीणों ने जन संघर्ष मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो किशोर नायक उर्फ अभय जी को घेर हमला कर दिया। जिसमें अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।

इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि अभय खुद को झारखंड जन संघर्ष जन मुक्ति मोर्चा का सुप्रीमो बताया करता था और जहां-तहां लोगों को बंदूक की नोक पर डरा धमका कर लेवी वसूलता था। बता दें कि अभय पर लातेहार जिले के विभिन्न थानों में लगभग 20 मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *