लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: बुधवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना अंतर्गत कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत समिति के समक्ष 346 आवेदन पत्र जांच कर प्रस्तुत किये गये। उपायुक्त एवं समिति के सदस्यों द्वारा प्राप्त सूची पर विचार विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से कुल 346 आवेदनों का अनुमोदन प्रदान किया गया।

उपायुक्त ने स्वीकृत आवेदन के आवेदकों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से अच्छादित करने हेतु आवेदन पत्रों को अग्रसारित करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग्य लाभुकों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का लाभ देना सुनिश्चित करें। इस योजना के लाभ से पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को आर्थिक सहायता एवं उन्नत उपकरण प्रदान करते हुए उनके व्यवसाय मेंं बढ़ोत्तरी करना है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। उन्होंने इस योजना के तहत योग्य लाभुकों को आर्थिक सहायता प्रदान कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने में सक्रियता से कार्य करने का निदेश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र राज कुमार पासवान, नगर प्रशासक, नगर पंचायत, लातेहार राजीव रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, श्रम अधीक्षक, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, जेएसएलपीएस डीपीएम  संतोष कुमार, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *