लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां गुरुवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के डालटनगंज-गढवा मुख्य मार्ग पर मंगरदाहा घाटी में एक पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी गयी है। मृतक की पहचान चैनपुर के बरांव टोला करमाहा निवासी श्रवण चौधरी के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान राकेश चौधरी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि श्रवण अपने साथी राकेश के साथ चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी अपनी नानी के घर गया था। वहां से वापस घर लौट रहा था। इसी क्रम में मंगरदाहा घाटी में विपरित दिशा से आ रहे पिकअप वैन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही श्रवण की मौत हो गयी। इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को जब्त कर थाना ले गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *