लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: शुक्रवार को दिनदहाड़े हैदरनगर थाना क्षेत्र के हैदरनगर बाजार में हुए मोहमद इमामुद्दीन हत्याकांड का खुलासा शनिवार को पुलिस ने कर दिया। हत्या में संलिप्त आरोपी मुमताज अहमद उर्फ लड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, आठ गोली और मोबाइल फोन बरामद किया है। इस संबंध में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण मुमताज ने मोहम्मद इमामुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बता दें कि दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर एक टीम गठित किया। टीम ने तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मौके पर सीपीडीओ एस मोहम्मद याकूब, डीएसपी राजेश यादव, डीएसपी राजीव रंजन, थाना प्रभारी सहित कई पुलिस जवान मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *