शव

लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, एक नवविवाहिता का अपने पति से केवल इसलिए विवाद हो गया क्योंकि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। बात इतनी बढ़ी कि महिला ने सुसाइड कर लिया।

मृतका की पहचान नीलाक्षी कुमारी के रूप में हुई है। सोमवार को एमएमसीएच में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।


शादी को नहीं थी तैयार:-

मामला पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के नवडीहा-पाल्हे गांव का है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पति मनीष कुमार सिंह ने बताया कि इंस्टाग्राम पर चैटिंग करने से मना करने पर उसकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया। उसने कहा कि उसकी शादी अप्रैल 2024 में हुई थी।

उसकी पत्नी उससे शादी के लिए उसे तैयार नहीं थी, बावजूद भी उसकी शादी कराई गई। वह अक्सर रील बनाती थी। इंस्टाग्राम पर चैटिंग करती थी। वह हैदरनगर के एक युवक से बात करती थी। जिसके कारण विवाद भी होता था। जब सुबह के समय वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो अंदर जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। वह बाहर काम करता है। कुछ दिन पहले ही घर लौटा था।

मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप:-

मृतका के पिता हैदरनगर के पंसा निवासी धनंजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद कुछ लेनदेन बकाया रह गया था। इसकी भरपाई नहीं होने के कारण उसकी पुत्री की हत्या करके फंदे पर शव को लटका दिया गया। शव को देखकर मौत संदिग्ध लगा। बेटी की हत्या में पति के अलावा सास-ससुर भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *