लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पुलिस एवं वन विभाग मनातू की टीम ने संयुक्त रूप से मनातू थाना अंतर्गत ग्राम कुंडीलपुर के जंगल में लगभग 10 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को नष्ट करने हेतु विशेष अभियान चलाकर ट्रैक्टर की सहायता से पूरी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया।

अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी पर पुलिस की है पैनी नजर
इस संबंध में मनातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जल्द ही दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी पर लगातार कड़ी निगरानी रखे हुए है और इस तरह के अवैध कार्यों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी रखेगी।
पुलिस की अपील अवैध गतिविधि की जानकारी पर सूचित करें
पलामू पुलिस ने आम जनता से अपील किया कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में इस प्रकार की कोई अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।