लाइव पलामू न्यूज/लातेहार : बुधवार अहले सुबह राज्यसभा सांसद महुआ माजी की कार सदर थाना क्षेत्र के होटवाग गांव के पास एनएच 75 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में सांसद घायल हो गई। दुर्घटना के बाद लातेहार में प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दरअसल, राज्यसभा सांसद अपने परिजनों के साथ कुंभ से वापस रांची लौट रही थी। इसी दौरान अचानक होटवाग पेट्रोल पंप के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद लातेहार थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े तत्काल एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल सांसद तथा अन्य को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया‌। बताया जा रहा है कि सांसद के हाथ में चोट लगी है।

दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।संभावना जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई होगी। हालांकि इस संबंध में अभी कोई विशेष जानकारी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *