लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : रविवार को सतबरवा लक्ष्मण घट के विवाह मंडप में रौनियार समाज ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया‌। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय रौनियार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लवली गुप्ता,युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष गुप्ता,महासचिव बैजनाथ गुप्ता उपस्थित हुए। सबसे पहले रौनियार समाज के पूज्य अंतिम हिंदू सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के प्रतिमा पर पुष्पांजलि देकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

लवली गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के बच्चियों को आगे बढ़ने और सशक्त बनाने की जरूरत है। आज दहेज प्रथा बुराई है जिसे हमें हटाने और समाज को एकजुटता दिखाने की जरूरत है, युवा अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि हमारा समाज सबसे संपन्न और प्रतिष्ठित होते हुए भी पिछड़ा है, राजनीतिक लोग मान सम्मान नहीं देते हैं जिसे लेने की जरूरत है।

वहीं महासचिव बैजनाथ गुप्ता ने कहा कि हमें अपने अस्तित्व को समझने की आवश्यकता है जो एकजुट होकर समान भागीदारी से संभव है, कार्यक्रम में जमकर अबीर गुलाल उड़े और रौनियार होली के धुन पर जमकर थिरके और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाएं।

कार्यक्रम का संचालन श्याम बिहारी प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन अर्पण गुप्ता ने किया। वहीं मौके पर भोला प्रसाद,संदीप कुमार , रितिक गुप्ता,मुकेश गुप्ता,पंकज गुप्ता, छठन गुप्ता, हरिद्वार प्रसाद,रवि प्रसाद ,धीरज गुप्ता,मोहन प्रसाद विवेक गुप्ता,राजू गुप्ता ,अनुजीत गुप्ता,अविनाश गुप्ता गुड्डू प्रसाद,पूनम गुप्ता,किरण गुप्ता, रिम्पा गुप्ता,सुनीता गुप्ता समेत सैकड़ों रौनियार परिवार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *