लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : सोमवार को प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष तिवारी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त जावेद हुसैन (IAS) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इससे संबंधित समस्याओं की जानकारी दी एवं उसमें आ रही दिक्कतों को दूर करने का आग्रह किया।

इस पर संज्ञान लेते हुए निगम आयुक्त ने तुरंत अपने अधीनस्थ कर्मचारी को इसका समाधान करने का आदेश दिया और जनहित के कार्य के लिए हमेशा सहयोग का आश्वासन दिया। मनीष तिवारी ने आयुक्त महोदय की सराहना करते हुए इस नेक कार्य के लिए उनको धन्यवाद एवं शुभकामनाए दी ।