लाइव पलामू न्यूज : सोमवार को हुई एडवोकेट एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड हाईकोर्ट के सभी अधिवक्ता बुधवार (12 मार्च) तक चीफ जस्टिस समेत तीन जजों की कोर्ट में न्यायिक कार्य के लिए नहीं जाएंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस आर मुखोपाध्याय की कोर्ट में बुधवार तक वकील नहीं जाएंगे।

हाईकोर्ट की कोलेजियम से झारखंड हाईकोर्ट के वकीलों के नाम जजों के लिए नहीं भेजने के निर्णय का विरोध एक बार फिर किया गया। इसके साथ ही एसोसिएशन से निर्णय लिया कि उक्त न्यायालयों की कार्यवाही में शामिल होने वाले 15 अधिवक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
