लाइव पलामू न्यूज : जैक की 9वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 11 मार्च से शुरू हो रही है। ये परीक्षाएं 11-12 मार्च को 3 शिफ्ट में आयोजित होंगी‌। 9वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 4,67,849 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पहली शिफ्ट सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी।

दूसरी शिफ्ट 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। 11 मार्च को पहली शिफ्ट में पेपर 1 (हिंदी ए, हिंदी बी और अंग्रेजी) की परीक्षा होगी। दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 (गणित और विज्ञान) की परीक्षा होगी।

वहीं 12 मार्च को पेपर 3 (सामाजिक विज्ञान और अन्य भाषाएं) की परीक्षा होगी। संभावना है कि 18 – 30 मार्च के बीच 8वीं और 9 वीं का परीक्षाफल प्रकाशित किया जा सकता है। सभी स्कूल जैक की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षाफल डाउनलोड कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *