लाइव पलामू न्यूज/लातेहार : सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में PM-KUSUM योजना Component-B (Phase-III) के लाभुकों की सूची अनुमोदन हेतु बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को जिला कृषि पदाधिकारी, लातेहार के द्वारा PM-KUSUM योजना Component-B (Phase-III) के अन्तर्गत प्राप्त Online आवेदनों के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया।

वित्तीय वर्ष 2024-25 अन्तर्गत PM-KUSUM (कृषक उर्जा उत्थान महाअभियान) Component-B (Phase-III) योजना का संचालन किया जाना था। इस योजना अन्तर्गत किसानों को 2HP, 3HP एवं 5HP का Solar आधारित सिंचाई की व्यवस्था की जानी है। सोलर पम्पसेट के अधिष्ठापन कार्य हेतु वैसे लाभुकों का चयन किया जाना है, जिसके खेत में ग्रिड कनेक्टीवीटी की सुविधा नहीं हो।

उक्त योजना के तहत लाभुक अंशदान की राशि 2HP (AC&DC), 3HP (AC&DC), एवं 5HP (AC&DC) के लिए क्रमशः 5000/-रू०, 7000/- रू० एवं 10000/-रू० मात्र निर्धारित है तथा शेष राशि अनुदान के रूप में राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार के द्वारा वहन किया जाएगा। वित्तीय 2024-25 में लातेहार जिले के लिए 500 आवेदन प्राप्त हुआ।

आवेदन को प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी द्वारा जाँच कर जांच प्रतिवेदन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर 467 आवेदन को सही एवं योजना के अनुरूप पाया गया। शेष आवेदन विभिन्न कारणों से अयोग्य पाए गए।
बैठक में समिति के द्वारा कुल 467 योग्य किसानों की सूची का अनुमोदन किया गया एवं अनुमोदित सूची JREDA रांची को अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेजने का निर्णय लिया गया।

इनकी रही उपस्थिति

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं डी०डी०एम० नाबार्ड, लातेहार उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *