GOLD RATE : मंगलवार को सोने के दामों में बेतहाशा उछाल देखा गया। इंटरनेशनल शेयर मार्केट में उठापटक और डॉलर में कमजोरी के बीच सोने की कीमत 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार करने के करीब पहुंच गयी है।

आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया और इसने नया रिकॉर्ड बना लिया है। 5 जून की एक्सपायरी वाला गोल्ड मंगलवार सुबह 98,551 रुपये पर खुला जो कि कुछ ही देर में उछलकर 99,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी।

यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। भारतीय बाजार में 24 कैरेट वाले सोने का रेट अब 99,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। इस पर 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज जोड़ने पर कीमत 1 लाख रुपये से ऊपर चली जाती है।

गोल्ड की कीमतें सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी ऊंचाई पर हैं। जहां सोमवार को ग्लोबल मार्केट में गोल्ड 3,475 डॉलर प्रति औंस के हाई पर पहुंत गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *