लाइव पलामू न्यूज : पांडू प्रखंड में गर्मी के मौसम में पेयजल की सुचारू रूप से व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पांडू बीडीओ रणबीर कुमार ने बलवंत सिंह पटेल प्रखंड वाश कोर्डिनेटर प्रखंड पांडू को नोडल पदाधिकारी नामित करते हुए व्हाट्सएप्प नंबर 7870821770 को जारी किया है।

बीडीओ रणबीर कुमार ने कहा पेयजल / चापाकल ख़राब से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो दिए गए व्हाट्सएप्प नंबर पर भेज सकते है ताकि पेजल समस्याओं का समाधान किया जा सके।