लाइव पलामू न्यूज :  पलामू राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के द्वारा झारखण्ड के एक मात्र परशुराम मंदिर के प्रांगण में चिरंजीवी भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। क्यूंकि अक्षय तृतीया दिन मंगलवार को ही चढ़ गया जिसके कारण मंगलवार को भव्य रूप से मंदिर के प्रांगण में पूजा अर्चना की गई, पूजा की शुरूवात वेदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरोहित नवीन पांडेय एवं रमेश पांडे एवं यजमान अमित तिवारी के द्वारा किया गया।

जिसके बाद अगले दिन बुधवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे की शुरूवात दोपहर एक बजे से हुई जो सांय पांच बजे तक चली। इस भंडारे में हज़ारों की संख्या में शहरवासियों की हुजूम उमड़ पड़ी एवं सैकड़ों भक्तों ने मंदिर पर ही प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही भार्गव सेना के समितियों के द्वारा पलामू ज़िले के भिन्न भिन्न जगहों पर अपने स्तर से पूजा अर्चना की गई।

इस आयोजन में मुख्य रूप से भार्गव सेना के कमलेश शुक्ला, विजय तिवारी अधिवक्ता, बसंत तिवारी अजय तिवारी अकेला, मधुकर शुक्ला,अभिषेक तिवारी, अमित तिवारी, मुकेश तिवारी, आशुतोष तिवारी, रितिक चौबे, अरविंद पांडे, अंकित पांडे, अनीमेश शुक्ला, मणि तिवारी, शशिकांत तिवारी, अमित शुक्ला, राजा शुक्ला सहित सैकड़ों भार्गव सेना के सदस्य रहे उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *