ACCIDENT : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, गुरुवार की शाम में माझिआंव सड़क पर चटनियाँ मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के पचफेड़ी निवासी जनाव अंसारी के रूप में हुई।

घायलों में अमीन अंसारी और राजा अंसारी का नाम शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक पचफेड़ी मोड़ जा रहे थे। इस दौरान चटनियाँ मोड़ के समीप सामने से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे जनाब अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।