Seven cattle died due to lightning : PALAMU : जिले में तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात ने दो अलग-अलग जगहों पर पशुपालकों को भारी क्षति पहुँचाई है। दरअसल, नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड (लेस्लीगंज) के राजहरा ग्राम पंचायत और नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत में वज्रपात की घटनाओं में सात मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

पहली घटना नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पंचायत की है, जहाँ ग्रामीण धुज महतो के तीन भैस पेड़ के नीचे खड़े थे। अचानक हुए वज्रपात से तीनों भैस की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड के राजहरा पंचायत की है, जहाँ ग्रामीण विक्रम सिंह और शिवनारायण सिंह के चार मवेशियों की वज्रपात से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय आसमान में तेज गरज के साथ बिजली कड़क रही थी, तभी अचानक जोरदार वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आए मवेशी अपनी जान गंवा बैठे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए और आपदा राहत के तहत मदद पहुंचाई जाए।