गढ़वा : सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार रविवार को मेराल प्रखंड के भौंराहा जंगल स्थित कोरवा आदिम जनजाति बस्ती पहुंचे। बता दें कि घने जंगलों के बीच शहर से काफी दूर बसे इस क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक कोरवा परिवार निवास करते हैं।
बच्चों से बुजुर्गों तक 35 लोगों को मिली सहायता
भ्रमण के दौरान उन्होंने पाया कि कई लोगों के पास पहनने के लिए चप्पल जूते उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों के बीच चप्पल, जूते एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी :
एसडीएम ने मौके पर मौजूद परिवारों से बातचीत कर उनकी दैनिक जरूरतों, राशन उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य सरकारी सुविधाओं की स्थिति की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को इन जरूरतमंद परिवारों की न्यूनतम आवश्यकता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मौके पर अनिल कुमार, रविंद्र कुमार पासवान, जैनुल अंसारी, प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे।