पलामू : गुरुवार को जिले के कुख्यात अपराधी अनु विश्वकर्मा ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पलामू व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता राकेश प्रताप देव की मौजूदगी में अनु ने सरेंडर किया।

हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले हैं दर्ज :

अनु विश्वकर्मा पर हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने के आरोप हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और डब्लू सिंह गिरोह के लिए काम करते हुए कई आपराधिक वारदातों में उसने सक्रिय भूमिका निभाई है।

पुलिस का बढ़ता दबाव बना आत्मसमर्पण की वजह : 

बताया जा रहा है कि अनु विश्वकर्मा के आत्मसमर्पण के पीछे पुलिस के बढ़ते दबाव और लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन है। पुलिस अधीक्षक की विशेष निगरानी में गिरोह के सदस्यों पर शिकंजा कसता जा रहा था, जिसके वजह से अंततः अनु को आत्मसमर्पण का रास्ता अपनाना पड़ा।

अनु विश्वकर्मा का आत्मसमर्पण जिला पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *