मेदिनीनगर : गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सिरमा निवासी कमेश्वर पनेरी (55वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कमेश्वर नित्य प्रति की भांति अपने दुकान पर ही थे।

वो दुकान पर एक व्यक्ति को सामान दे रहे थें। अचानक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में परिजन उन्हें एमएमसीएच ले गए। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बाइक जब्त कर थाने ले गई।