LIVE PALAMU NEWS DESK : फेमस बिजनेसमैन सह बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर के निधन की खबर ने मनोरंजन और बिजनेस जगत दोनों को हिला कर रख दिया है। 53 वर्षीय बिजनेस मैन की मौत इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त हार्ट अटैक से हो गई। खेल के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वे मैदान में ही गिर पड़े।

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय कपूर ने खेल के दौरान मधुमक्खी निगल ली थी, जिसके बाद उनके गले में डंक लग गया। इस वजह से उनका सांस लेना मुश्किल हो गया और हार्ट अटैक आया। हालांकि, इस मामले में कोई आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि निधन के कुछ ही घंटे पहले उन्होंने अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश पर संवेदना जताई थी। उनके अचानक निधन के बाद कपूर परिवार में मातम पसरा है, और करीबी सेलेब्स करिश्मा के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं संजय कपूर के निधन की पुष्टि एक्टर और राइटर सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “संजय कपूर के निधन की खबर बेहद दुखद है। उनके परिवार और करीबियों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ओम शांति
निधन से कुछ देर पहले संजय कपूर ने ट्वीट किया था जिसमें लिखा, “अहमदाबाद में एयर इंडिया की दुखद दुर्घटना की भयानक खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करे। संजय कपूर के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड सेलेब्रिटी करिश्मा कपूर से मिलने उनके घर पहुंचे हैं।