गढ़वा : बुधवार को शहर में एक बड़ी घटना टल गई। दरअसल, शहर के बच्चू साह के समीप स्थित मोबाइल हाउस नामक दुकान की छत पर बुधवार की सुबह करीब 8 बजे आग लग गई। गनीमत रही कि उस समय अपेक्षाकृत सड़कें खाली और लोगों की आवाजाही कम थीं। धुएं की लपटें उठती देख लोगों ने फायर ब्रिगेड और दुकान संचालक को खबर दी।

जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस संबंध में दुकान संचालक ने कहा कि लोगों ने फोन पर आग लगने की सूचना दी। गनीमत रही कि आग नीचे नहीं फैली वरना लाखों का नुकसान हो सकता था। लोगों ने बड़ी अनहोनी होने से बचा लिया। लोगों की सतर्कता से जानमाल का नुकसान होने से बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *