रांची : मौसम विभाग ने 19 जून, गुरुवार को रांची में तेज और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके मद्देनज़र रांची जिला के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जारी किया है।

ये रहेंगे बंद :-

सरकारी स्कूल

गैर-सरकारी (प्राइवेट) स्कूल

सहायता प्राप्त स्कूल

अल्पसंख्यक स्कूल

कक्षा KG से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

मौसम विभाग ने रांची को रेड जोन में रखा है। इसी वजह से स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *