गढ़वा: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल शहर के कचहरी रोड़ स्थित कोर्ट के समीप एक युवती का फांसी के फंदे से झूलता शव बरामद किया गया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सभाया कुमारी(24 वर्ष) पति आकाश जायसवाल निवासी कचहरी रोड़ के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। इधर मृतका के भाई सुजीत ने बहनोई आकाश पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। सुजीत ने बताया कि उसकी बहन की शादी दो साल पहले आकाश के साथ धूमधाम से हुई थी।

हालांकि शादी के कुछ महीने बाद से ही दोनों के रिश्ते में तनाव रहने लगा। गुरुवार की शाम में भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आकाश ने सभाया के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि बहन फंदे से लटकी है। यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोच समझ कर की गई हत्या है।

इस संबंध में गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *