मेदिनीनगर : पलामू पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, छतरपुर पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की पहचान शंभू सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में प्रेसवार्ता करते हुए रविवार को छतरपुर अनुमंडल œपुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव ने बताया कि प्रतिबंध उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के जोनल कमांडर शशिकांत गंझू के दस्ते के सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।

 

गिरफ्तार उग्रवादी शंभू सिंह छतरपुर थाना क्षेत्र के पलवा गांव के मोरचवा टोला का निवासी है। उन्होंने बताया कि नक्सली शंभू सिंह पलवा गांव से लेवी का पैसा लेने आया था। जिसकी सूचना मिलने पर टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए उसे पलवा से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के समय पुलिस अपने दैनिक अभियान में थी।

इसी समय सूचना मिली कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी का जोनल कमांडर शशिकांत गंझू अपने दस्ते के साथ छतरपुर थाना क्षेत्र के तुरीदाग के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से जुटा हुआ है। इसी क्रम में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें नक्सली पर्चा समेत कई दैनिक सामान जब्त किया गया था।

गिरफ्तार नक्सली शंभू सिंह के खिलाफ पलामू जिले के मनातू, नौडीहा बाजार, विश्रामपुर, रेहला,छत्तरपुर थाने में कई मामले दर्ज हैं। छापेमारी दल में थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक सुशील उरांव, सहायक अवर निरीक्षक अनिल रजक, आरक्षी तकनीकी शाखा रामनारायण विश्वकर्मा समेत कई जवान शामिल थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *