मेदिनीनगर :  शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। उन्हें अब हृदय से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रांची या अन्य बड़े शहरों की ओर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि पुलिस लाइन रोड स्थित तिवारी पेट्रोल पंप के समीप प्रभात हार्ट सेंटर का भव्य उद्घाटन हो चुका है। इस सेंटर का उद्घाटन पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल सिंह और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आर. पी. सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस मौके पर प्रभात हार्ट सेंटर के प्रमुख डॉ. कुमार पंकज प्रभात ने बताया कि सेंटर में हार्ट अटैक, हार्ट ब्लॉकेज, हॉट फ्लो की कमी, लो हार्ट पंपिंग, हाई कोलेस्ट्रॉल, लो बीपी, दिल में छेद, सीने में दर्द, घबराहट और सांस फूलने जैसी हृदय संबंधी समस्याओं का समुचित इलाज और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध होगा।

 

उन्होंने कहा कि यह केंद्र अत्याधुनिक तकनीकों और अनुभवी चिकित्सकों की टीम से लैस है। वहीं प्रभात हार्ट सेंटर के सत्यम कुमार ने बताया कि अब यहां स्किन (त्वचा) से जुड़ी बीमारियों का इलाज भी किया जाएगा। इसके लिए रांची के प्रसिद्ध त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ए. केसरी सप्ताह के निर्धारित दिनों में सेवा देंगे।

सेंटर के उद्घाटन से शहरवासियों में काफी उत्साह है और लोगों ने इसे एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा के रूप में सराहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *