पलामू: मेदिनीनगर के सदर प्रखंड के पोल पोल में कारगिल शहीद स्मारक पार्क में शहीद युगम्बर दीक्षित की शहादत दिवस मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम शहीद बेदी पर पुष्पांजलि कर की गई तत्पश्चात शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की गई।

पूरा परिसर शहीद युगम्बर दीक्षित अमर रहे, शहीद प्रबोध महतो अमर रहे, भारत माता की जय के नारों से गूंजायमान हो उठा। मौके पर कर्नल संजय अखौरी ने कहा कि शहीद युगम्बर दीक्षित भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपरा बलिदान का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। इन्होंने पूरे देश में पलामू का नाम रोशन किया। पूरा देश इनकी शहादत पर गर्व करता है।

पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि पलामू के लाल शहीद युगम्बर दीक्षित कारगिल युद्ध के दौरान 23 जून 1999 को मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर किया था। अल्पायु में ही इन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए दुश्मनों को धूल चटाकर टाइगर हिल पर कब्जा किया था। आज पलामू के लिए गौरव का दिन है।

इनके जीवन से यहां के युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत। इनकी वीर गाथा युगों युगों तक स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कर्नल संजय अखौरी, पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला, संजय कुमार, श्रीमती संजू शुक्ला, ओम पाल, रामजी सिंह, अभिमन्यु कुमार तथा सर्वेश्वरी मंगलम विद्या मंदिर के कई सारे बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *