मेदिनीनगर : मंगलवार को पिपरा थाना अंतर्गत पिपरा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों/खिलाड़ियों को पिपरा थाना ग्राउंड में आयोजित प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया।

इस अवसर पर बच्चों को नशा से होने वाले दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई एवं नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। साथ ही खेल के महत्व एवं उसके सकारात्मक प्रभावों पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरण किया गया। यह आयोजन न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करने हेतु था, बल्कि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी रहा।