मेदिनीनगर : मेदिनीनगर के नावाटोली, नामधारी रोड में उपस्थित ‘द वे ऑफ वेलनेस (WOW) क्लब का शानदार उद्घाटन हुआ। यह क्लब ना केवल शहर के लोगों को फिटनेस और पोषण की दिशा में जागरूक करेगा, बल्कि सेहतमंद जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित भी करेगा। उद्घाटन समारोह में रांची से आए सीनियर मेंबर राजन सर और शम्पा मैम, राकेश सर और पूनम मैम, उमेश सर और अंजली मैम, सोनू नामधारी और सपना कौर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्लब का उद्घाटन किया।

शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी और समाजसेवी श्री सोनू सिंह नामधारी ने सभी सीनियर मेंबरों को बुके देकर उनका स्वागत किया। मौके पर राजन ने कहा, ‘डाल्टनगंज जैसे छोटे शहर में ऐसे क्लब का खुलना बहुत बड़ी बात है। आज हर दस में से छह व्यक्ति मोटापे से जूझ रहे हैं। ऐसे क्लब खुलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी।’

वहीं राकेश ने कहा, ‘जानकारी सबके पास है, लेकिन सही माहौल की कमी के कारण लोग उसे अपनाते नहीं हैं। यह क्लब एक ऐसा वातावरण प्रदान करेगा जहाँ लोग प्रेरित होकर स्वास्थ्य के प्रति गंभीर हो सकेंगे।’
उमेश ने बताया, ‘वर्तमान समय में प्रदूषण, मिलावटी खानपान और जीवनशैली संबंधी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में फिट रहना समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है।’

वहीं सोनू सिंह नामधारी ने कहा, ‘अगर आप फिट हैं , तो आपका घर भी फिट रहेगा और जब घर फिट रहेगा तो जीवन का आनंद भी दोगुना हो जाता हैं।’ यह क्लब अब मेदिनीनगर वासियों के लिए केवल एक फिटनेस सेंटर नहीं, बल्कि एक नई सेहतमंद सोच की शुरुआत है।

उद्घाटन समारोह के दौरान  कमलेश कुमार दुबे, प्रमोद सिंह, दिलीप कुमार गुप्ता, नीतू देवी, रतन सिंह नामधारी, रत्ना कौर, सिमरन कौर, अविनाश वर्मा, वीरमणि दुबे, संतोष शुक्ला, ओम और परवेज़ अख्तर मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *