पलामू  : मादक पदार्थों के निषेध की थीम पर आज पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर समाहरणालय से पुलिस लाइन तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। पलामू उपायुक्त समीरा एस एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन पलामू समाहरणालय भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया। साथ ही दौड़ में भाग लिया।

यह दौड़ समाहरणालय भवन से विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस लाइन स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम में सभा का आयोजन किया गया। वहीं मैराथन दौड़ में भाग लिए अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं सभी को शपथ दिलाई गयी। दौड़ में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मीगण एवं अन्य लोग भाग लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *