GARHWA : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां दो अलग अलग दुर्घटनाओं में दो बच्चे घायल हो गए। फिलहाल अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। पहली घटना भवनाथपुर थाना क्षेत्र की है। जहां छत से गिरकर भवनाथपुर निवासी राजन मेहता का 5 वर्षीय पुत्र अनुरव गंभीर रुप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि अनुरव अपने दोस्तों के साथ छत पर खेल रहा था। छत पर रेलिंग नहीं होने की वजह से वह खेलते खेलते असंतुलित होकर गिर गया और घायल हो गया।

छत की कंडी टूटकर गिरी और हो गया घायल : 

दूसरी घटना रंका थाना क्षेत्र के सेवाडीह का है। जहां सीताराम सिंह घर की मरम्मती कर रहा था। इसी बीच छत की कंडी टूट गई और सीताराम के ऊपर गिर गई। जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन में परिजन उसे गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *