पलामू: श्रीजगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा मेदिनीनगर शहर के रेडमा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रथ यात्रा रेडमा ठाकुरबाड़ी मंदिर से शुरू होकर रेडमा चौक होते हुए जनकपुरी मौसीबाड़ी तक पहुँची, जहां समापन के पश्चात भव्य प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

रथ यात्रा गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ निकली, जिसमें क्षेत्र का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। रथ पर भगवान श्रीजगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम की आकर्षक प्रतिमाएं विराजमान थीं।
इस पावन अवसर पर पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी, रथयात्रा आयोजन के अध्यक्ष दिलीप तिवारी (मिंटू),ठाकुरबाड़ी मंदिर समिति अध्यक्ष विजय तिवारी, प्रदीप तिवारी, मीकू तिवारी, सुनील तिवारी, दीपक तिवारी (JMM नेता), किशोर पाण्डेय, रूद्र शुक्ला समेत आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित लोग रथयात्रा में शामिल हुए, जिनमें पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी, प्रथम मेयर अरुणा शंकर ,भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज सिंह, प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस रथ यात्रा में महिला-पुरुष, बच्चे, युवा और वृद्ध श्रद्धालुओं ने पूरे भाव-भक्ति के साथ भाग लिया।