CRIME NEWS : विगत 24 जून को जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया था। जिसकी पहचान बाद में मृतका रेखा देवी उम्र करीब 34 वर्ष पत्नी राकेश कुमार चन्द्रवंशी निवासी रारांग, थाना विशुनपुरा के रूप में हुई थी। अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है।

दरअसल, रेखा की हत्या उसके देवर ने ही विवादित संबंधों के चलते लाठी से पीट-पीटकर कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे हत्या में प्रयुक्त लाठी और घटनास्थल से बरामद खून से सना कपड़ा भी जब्त कर लिया है।

मृतका के पति ने जताई थी हत्या की आशंका :  

इस संबंध में मृतका के पति राकेश कुमार चन्द्रवंशी ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी पत्नी की हत्या की आशंका जताई थी। कांड अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने आरोपी विकेश चन्द्रवंशी (उम्र 22 वर्ष) को पुलिस ने 27 जून 2025 को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी विकेश चन्द्रवंशी ने स्वीकार किया कि उसकी भाभी रेखा का गांव के कई लोगों से संबंध था, जिसके कारण गांव में परिवार को ताना सुनना पड़ता था।

पुलिस ने बरामद किया हत्या में प्रयुक्त लाठी : 

परिवार के सभी लोगों ने रेखा को कई बार समझाने का प्रयास किया । परंतु उसमें कोई सुधार नहीं हुआ और बदनामी बढ़ती गयी। इसी कारण उसने गुस्से में आकर भाभी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से कांड में प्रयुक्त एक लाठी और घटनास्थल से पड़ा हुआ सफेद रंग का शर्ट बरामद किया है।

विकेश पर पहले से भी दर्ज हैं मामले : 

बता दें कि विकेश चन्द्रवंशी पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 में विशुनपुरा थाना कांड संख्या 04/23 दिनांक 10 मार्च 2023 को धारा 341, 323, 379, 452, 498, 506, 34 भारतीय दंड विधान के तहत मामला दर्ज था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *