पलामू : सोमवार को डीडीसी जावेद हुसैन ने पांडू में विकास योजनाओं की समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास योजना,अबुआ आवास योजना, 15वें वित्त योजना, मनरेगा, कूप, आम बागवानी के अलावे अन्य कई जनकल्याणकारी योजनाओं की पंचायतवार चर्चा की। उन्होंने आवास निर्माण में तेजी लाने को कहा।

उन्होंने वैसे लाभुक जो खाता में राशि जाने के बाद भी आवास का निर्माण कार्य शुरू नहीं किये है। वैसे लाभुकों पर कार्रवाई करने की बात कही। समीक्षातमक बैठक के बाद डीडीसी ने प्रखंड कार्यालय का निरक्षण कर सिलदिली पंचायत में आम बागवानी का निरीक्षण किया।

वहीं कजरुकला पंचायत पहुँच पीएम आवास का गृह प्रवेश कराया. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में ज्ञान केंद्र पूर्ण रूप से संचालित नहीं किए जाने के सवाल पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा इसे जल्द रिव्यू कर मुझें निर्देशित करें। मौके पर पांडू प्रभारी बीडीओ रणबीर कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रितेश दुबे, प्रखंड आवास कोऑर्डिनेटर ओमप्रकाश, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, ऑपरेटर के अलावे अन्य कर्मी उपस्थित थें।

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *