गढ़वा : आगामी 3 जुलाई को सड़क, परिवहन, राजमार्ग व जहाज रानी मंत्री नितिन गड़करी गढ़वा जिला में NH 75 पर निर्मित बाईपास सड़क के उद्घाटन हेतु आगमन होना है। जिसके मद्देनजर मंगलवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक ने कार्यक्रम स्थल(हूर मैदान) का दौरा कर सुरक्षात्मक जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक एवं पार्किंग की व्यवस्था, एंट्री पास, विधि व्यवस्था संधारण समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने गढ़वा पुलिस को सक्रिय होकर कार्यक्रम के दौरान सुरक्षात्मक तैयारियों को निर्धारित समय के अंदर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा, परीक्ष्मान पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा, पुलिस निरीक्षक, गढ़वा अंचल, थाना प्रभारी, गढ़वा एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल निरीक्षण उपरांत पुलिस उप-महानिरीक्षक, पलामू क्षेत्र, डाल्टनगंज के द्वारा पुलिस निरीक्षक, गढ़वा अंचल के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गढ़वा अंचल में संधारित पंजी का अवलोकन कर इसे अतिशीघ्र अद्यतन करने का निर्देश पुलिस निरीक्षक, गढ़वा अंचल को दिया गया साथ ही पुराने लंबित कांडों की समीक्षा कर इसे त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया ।