मेदिनीनगर : शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने NH 39 के कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग की है। जिसमें एक मजदूर को कमर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल मजदूर की पहचान विक्रम सतबरवा के इलाके के निवासी के रुप में हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दरअसल, पलामू में नेशनल हाईवे 39 का फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में नेशनल हाईवे 39 का फोरलेन का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे बाइक सवार अपराधी सिंगरा खुर्द में कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे और फायरिंग की। इस घटना में टेंट में सो रहे एक मजदूर को गोली लग गई।
जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि अपराधियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए हैं। इधर घटना की सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।