LIVE PALAMU NEWS DESK : 11 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की शुरुआत हो रही है। इसके सफल आयोजन को लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर प्रांगण स्थित प्रशासनिक भवन में DC नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंडा धर्मरक्षणी सभा के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष , तीर्थ-पुरोहित समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रतिनिधि, पंडा समाज के सदस्य , एसडीओ सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान पंडा धर्म रक्षिणी सभा के अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, महामंत्री मंटू नरौने, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े,तीर्थ पुरोहित समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद दत्त द्वारी, सहित पंडा समाज के प्रतिनिधियों ने बारी बारी से बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं दर्शन व्यवस्था को लेकर कई समस्या और सुझाव उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के समक्ष रखीं।

इस पर उपायुक्त लकड़ा ने कहा कि श्रावणी मेला एक महत्वपूर्ण राजकीय आयोजन है और इसके सफल संचालन के लिए पंडा समाज सहित सभी संबंधित वर्गों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही मेला को व्यवस्थित और सफल बनाया जा सकता है।

VIP, VVIP और OUT OF TURN दर्शन पर प्रतिबंध :

बैठक में आपसी सामंजस्य से बाबा बैधनाथ मंदिर में VIP, VVIP और OUT OF TURN तरीके से दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर निर्णय लिया गया। जिससे श्रद्धालुओं की सुविधा एवं निष्पक्ष दर्शन व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके।

इस मौके पर उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान VIP, VVIP और OUT OF TURN दर्शन की सुविधा पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा रविवार और सोमवार को “शीघ्र दर्शनम” सेवा भी स्थगित रहेगी।

बैठक में उपस्थित पंडा धर्मरक्षणी सभा , तीर्थ-पुरोहित समाज ओर पंडा समाज के सदस्यों ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना की तथा सफल मेला आयोजन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

ये रहे उपस्थित : 

बैठक में मुख्य रूप से देवघर के पुलिस अधीक्षक सह डीआईजी अजित पीटर डुंगडुंग, नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार, सिविल सर्जन युगल किशोर चौधरी, कार्यपालक अभियंता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *