मेदिनीनगर: शहर में पाइप लाइन बिछाने का काम अब लगभग पूरा हो चुका है।लेकिन पाइप लाइन बिछाने के नाम पर खोदी गई सड़कों की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। मुख्य सड़कों पर कहीं-कहीं मरम्मत कराई गई है, लेकिन शहर के अंदरूनी गलियों की सड़कों की हालत जस की तस बनी हुई है। सड़कों के बीचाें-बीच नालीनुमा गड्‌ढा से लोगों को आवागमन में असुविधा हाे रही है।

वहीं शहर के कोयल नगर बिसफुटा पुल के पास पाइप बिछाने के बाद सड़क को गड्ढा कर छोड़ दिया गया है। सड़क पर बारिश होने की वजह से यहां के सड़क कीचड़ नुमा हो गई है।जिसके कारण मुहल्ले वालो को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह सड़कों की गिट्‌टी उखड़ी पड़ी है। तो कई जगह सड़क के बीच का हिस्सा नालियों में ही धंस गया है।

जिससे लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।जानकारी के अनुसार टेंडर की शर्तों के अनुसार पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी को पाइप लाइन डालने एवं टेस्टिंग के बाद तत्काल ही खोदी गई सड़क पर कांक्रीट करना था, लेकिन संबंधित उपयंत्रियों की मनमानी से आज तक अंदरूनी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *