मेदिनीनगर : शनिवार को स्वयंसेवी संस्था बदलाव फाउंडेशन व L & T के संयुक्त तात्वधान में करुवा पंचायत भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉक्टर विकास कुमार एवं डॉक्टर नादिया तहसीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, डायरिया, टीबी के मरीजों का जांच किया गया।

इसके साथ ही मरीजों के बीच मुफ्त दवा का भी वितरण किया गया। शिविर में कुल 87 मरीजों की जांच की गई। मौके पर मुखिया नारद तिवारी, पंचायत सेवक प्रतिमा भारती, रोजगार सेवक सुधीर कुमार, प्रियरंजन तिवारी, राधे रमण समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।