राहुल दुबे गैंग ने पर्चा छोड़ ली घटना की जिम्मेवारी

लातेहार :  जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के फूलबसिया रेलवे कोयला साइडिंग में शनिवार की रात 9:30 बजे चार अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और आगजनी की घटना को अंजाम दिया। दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने पहले कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद साइडिंग में खड़े एक हाईवा (जेएच02बी आर 9715) को आग के हवाले कर दिया। जिसमें हाईवा वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए।

जला हुआ हाईवा कुलदीप साव (बड़का गांव, हजारीबाग) की थी। इस आगजनी के दूसरे हाईवा को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। वहां काम कर रहे ट्रांसपोर्टर, हाईवा मालिक और मजदूरों में डर में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। मौके से सात खोखा बरामद हुए हैं। जिनमें दो जिंदा हैं।

राहुल दुबे गैंग ने ली घटना की जिम्मेदारी : 

बताया जा रहा है कि लेवी को लेकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। इधर, इस घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली है। पर्चा व फेसबुक पर पोस्ट कर कहा है कि बालूमाथ, चतरा और लातेहार के कोयला व्यवसाई बिना गैंग से मैनेज किए काम करते है तो खोपड़ी खोल दी जाएगी।

बिना मैनेज काम करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी :

फेसबुक पोस्ट के माध्यम से राहुल दुबे गैंग ने कोयला व्यवसाय सह भाजपा नेता चेतलाल रामदास, सुशांत सिंह राजपूत और रामस्वरूप पांडे को धमकी देते हुए कह कि यह आखिरी चेतावनी है। बिना मैनेज काम किया तो खोपड़ी खोल दी जाएगी। पोस्ट में चेतलाल रामदास को सीधे धमकी दी गई है कि बिना मैनेज काम करोगे तो घर-परिवार पर भी गोली चलाई जाएगी। काम बंद करने की चेतावनी भी दी गई है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी : 

इधर, बारियातू थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की गई। उन्होंने कहा कि राहुल दुबे गैंग ने जिम्मेदारी ली है, लेकिन इस क्षेत्र में इस गैंग का उनका कोई जनाधार नहीं रहा है। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *