चतरा : सोमवार को उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में कृषि समेत अन्य से संबंधित विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से कृषि, बैंकिंग सेक्टर (एल.डी.एम.), भूमि संरक्षण, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, सांख्यिकी, गव्य विकास, पशुपालन तथा कृषि टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी (ATMA) से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने हेतु समन्वित प्रयास करने तथा योजनाओं का भौतिक व वित्तीय प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई

खरीफ मौसम में बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता, किसानों को ऋण उपलब्धता की प्रगति, जलछाजन एवं भूमि संरक्षण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति

किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण एवं जागरूकता, PM-KISAN, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)

FPO से जुड़ी पहल, मत्स्य पालन और पशुपालन योजनाओं की विस्तार रणनीति।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन पारदर्शी एवं समयबद्ध हो।

यह सुनिश्चित करना कि लाभुकों को योजना की पूर्ण जानकारी मिले।

ये रहे उपस्थित : 

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, एलडीएम, जिला मत्स्य पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, उद्यान एवं भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *