LIVE PALAMU NEWS DESK: झारखंड में स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग ने डॉक्टर सिद्धार्थ सन्याल को निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा के पद पर पदस्थापित किया है। इसके साथ ही 57 डॉक्टरों का तबादल भी किया गया है। विभाग ने टेंडर घोटाले के आरोपी गुमला के सिविल सर्जन का भी तबादला कर दिया है।

वहीं कई जिलों के सिविल सर्जन का भी तबादला किया गया है। साथ ही प्रतीक्षारत डॉक्टरों को विभिन्न जिलों में सिविल सर्जन के रूप में पदस्थापित किया है।इससे संबंधित आदेश विभाग ने जारी कर दिया है। जहां गढ़वा के सिविल सर्जन को हजारीबाग भेजा गया है।





