पलामू : जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत कजरू कला स्थित वन क्षेत्र में मंगलवार की देर रात अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन को वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त मशीन को थाने में सुरक्षार्थ अभिरक्षा में देने के लिए आवेदन सौंपा है। इस मामले में भारतीय वन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पांडू थाना से बुधवार की सुबह वनविभाग की टीम जेसीबी मशीन को बिश्रामपुर स्थित कार्यालय लें गई। वन विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, बिना अनुमति के वन भूमि पर जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी, जिसकी गुप्त सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और मशीन को जब्त कर लिया। वन विभाग से गौरव निराला ने कहा की विभागीय कार्रवाई करते हुए दोषी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

 

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *