CRIME NEWS : गढ़वा जिले के मझिआंव में दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। आनन फानन में घायल को रेफरल अस्पताल मझिआंव लाया गया। जहां से प्रथमिक इलाज के बाद उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मामला मझिआंव थाना क्षेत्र के करमडीह हाई स्कूल के समीप का है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। घायल व्यक्ति की पहचान साकिब खान चंदना निवासी के रूप में हुई है। घटना दिन के लगभग 12:00 बजे की बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर मझिआंव थाना की एक टीम जांच के लिए घटना स्थल पर गई और एक टीम अस्पताल पहुंच कर घायल का बयान लिया। घायल पड़ोसी वसीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ उनका विवाद हुआ था। जिसके बाद सुबह उसने धमकी दी थी कि आज गोली मरवा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *