मेदिनीनगर : विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर परिवार नियोजन पखवाड़ा की भी शुरुआत की गयी। कार्यक्रम का उद्घटान सिविल सर्जन अनिल कुमार श्रीवास्तव,सदर एसडीओ सुलोचना मीणा,एमएमसीएच के सुपरिटेंडेंट एवं प्रिंसिपल समेत अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि बढ़ती जनंसख्या हमसबों के लिये चिंता का विषय होना चाहिए।उन्होंने कहा कि जनंसख्या पर नियंत्रण अति आवश्यक है।इस पर नियंत्रण हेतु हमसबों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी,अपने आसपास लोगों को जागरूक करना होगा।

इसी तरह सदर एसडीओ सुलोचना मीणा ने जनंसख्या को स्थिर करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर से जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है।उन्होंने परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने को लेकर सभी लोगों को अपने-अपने स्तर से जागरूक करने पर बल दिया।

वहीं एमएमसीएच के सुपरिटेंडेंट एवं प्रिंसिपल ने भी विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी लोगों से इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने एवं परिवार नियोजन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत निर्धारित सभी लक्ष्य की प्राप्ति में सहयोग करने की अपील की।कार्यक्रम में सभी को परिवार नियोजन के उद्देश्य एवं होने वाले लाभ के विषय पर जानकार प्रदान की गयी

74 नसबंदी एवं 1104 बंध्याकरण का है लक्ष्य : 

कार्यक्रम में सीएस डॉ अनिल ने बताया कि इस परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान 1104 महिलाओं का बंध्याकरण,74 पुरुषों के नसबंदी,आईयूसीडी इंस्टरशन्स के तहत 2943,अंतरा के 3679,ओसीपी के 44148,छाया के 11773 लक्ष्य रखा गया है।

इस तरह 7 लाख 94 हज़ार 665 कंडोम वितरण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे डीआरसीएचओ,हेल्थ डीपीएम प्रदीप कुमार,सहिया और बड़ी संख्या में एएनएम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *