लातेहार : जिले की मोंगर पंचायत के घुटुवा गांव में वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश गंझू (पिता पूरण गंझू) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश गंझू छह माह पहले तमिलनाडु में मजदूरी करने गया था। जिसके बाद वह अपने गांव लौट रहा था। शुक्रवार को वह जैसे ही लातेहार क्षेत्र में पहुंचा, तेज बारिश शुरू हो गई।

दिन के करीब 3:30 बजे सेमरी फील्ड के समीप बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे रुका। इसी दौरान वज्रपात हुआ और जिसकी चपेट में आकर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। घटना से गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *